लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला गिरफ्तार
जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला गिरफ्तार
एजेंसी    22 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... राजस्थान एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जयपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के सदस्यों और देश-विरोधी तत्वों के साथ संपर्क में रहने का आरोप है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से गंगापुर सिटी की रहने वाली है और अभी जयपुर में रह रही थी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल सामने आया है। फेसबुक अकाउंट में आपत्तिजनक कंटेंट और विदेशों में मौजूद प्रोफाइल के लिंक भी मिले हैं। जांच करने वालों को उसके सोशल मीडिया फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसी प्रोफाइल मिलीं, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और दूसरे चरमपंथी संगठनों से जुड़े झंडे और कंटेंट दिखाई दे रहे थे। सूत्रों के मुताबिक बबीता की कॉन्टैक्ट लिस्ट में कई पाकिस्तानी नंबर सेव थे, जिनमें से कुछ का संबंध आतंकी ऑपरेटिव्स से हो सकता है। अधिकारी इन व्हाट्सएप चैट की डिटेल से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन बातों का कोई ऑपरेशनल महत्व है।
पाकिस्तानी मुफ्ती के कहने पर अपनाया इस्लाम
पूछताछ के दौरान, महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि पाकिस्तान के एक मुफ्ती ने उसे फोन पर कई बातें बताई थीं, जिसके बाद उसने इस्लाम अपना लिया था। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि बबीता को पाकिस्तान भेजने की योजना बनाई जा रही थी। अधिकारी उसके संपर्कों के दायरे, बातचीत के मकसद और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल था, इसकी जांच कर रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा