लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

थरूर बोले, जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार, वहां मुझे पॉजिटिव महसूस हुआ
थरूर बोले, जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार, वहां मुझे पॉजिटिव महसूस हुआ
एजेंसी    22 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्य पाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ रहे सुधार पर बात की। चुनौतियां अभी भी हैं, लेकिन इस दौरे के बाद मुझे पहले से ज्यादा पॉजिटिव महसूस हुआ। थरूर के इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि थरूर को कश्मीर के लोगों से भी मिलना चाहिए था, ताकि वे जमीनी हालात को बेहतर तरीके से समझ पाते। थरूर का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं कर पाने का आरोप लगाती रही है। साथ ही पार्टी विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का विरोध करती आई है। 






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा