लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजाब में कड़ी सुरक्षा, सेना-बीएसएफ व पुलिस चौकस
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजाब में कड़ी सुरक्षा, सेना-बीएसएफ व पुलिस चौकस
एजेंसी    30 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, बीएसएफ और सिविल प्रशासन ने मिलकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, जबकि पंजाब और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का मूवमेंट 1 जुलाई से ही शुरू होने की उम्मीद है।
खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बार सुरक्षा व्यवस्था में सेना, वायुसेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की स्थानीय तैनाती के साथ केंद्र की ओर से पंजाब को पैरामिलिट्री फोर्स की 9 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन कंपनियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों में अतिरिक्त कंपनियां मिलने की संभावना है।
सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और उन्नत हथियार प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था भी की जा रही है। लंगर कमेटियों के प्रभारियों के साथ एसएसपी और डीआईजी स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों के ठहरने के लिए सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित इंतजाम जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कठुआ जिले में (लखनपुर/माधोपुर पार करने के बाद) किया गया है।
इसके बावजूद, यदि मौसम या किसी अन्य आपात स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को पंजाब में रोकना पड़ता है, तो पठानकोट में उनके रहने और खाने के लिए विशेष कंटिंजेंसी प्लान तैयार किया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए 3-टियर सुरक्षा चक्र
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित माधोपुर बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए आधुनिक कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। यहां सीसीटीवी, शेड, शौचालय और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 7 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्तक्रभ्) तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर और संवेदनशील इलाकों में पंजाब पुलिस के जवानों के साथ-साथ सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान भी तैनात रहेंगे।
शंभू बैरियर से माधोपुर तक कड़ा पहरा
पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा एनएच-44 से ही करें। इसके लिए पटियाला के शंभू बैरियर से लेकर माधोपुर नाके तक सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा है।
जालंधर-पठानकोट रोड : जालंधर से पठानकोट रोड की बात करें तो हर टोल प्लाजा पर पुलिस टीमें तैनात हैं। 1 जुलाई यानि कल से हर टोल प्लाजा और विशेष नाकेबंदी पर पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स तौनात की जाएगी। इनमें मानसर और लदपालवां टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। इसके अलावा, मीरथल नाका और पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित चक्की पुल पर भारी डिप्लॉयमेंट रहेगा। जहां चैकिंग के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।
अमृतसर-पठानकोट रोड : सुरक्षा एजेंसियों के जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस रूट पर 15 से अधिक हाई सिक्योरिटी नाके लगेंगे। हर नाके पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। अमृतसर से लेकर पठानकोट गोल चौक तक पूरे रूट को बस पेट्रोलिंग और नाकों से कवर किया गया है। ताकि, असमाजिक तत्वों को रोका जा सके।
डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि बठिंडा, खन्ना, पटियाला और बरनाला से लुधियाना के रास्ते पठानकोट के माधोपर तक आने वाले सभी लिंक रोड्स पर भी कड़ा पहरा रहेगा।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप