लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी खुली धमकी
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी खुली धमकी
एजेंसी    21 Jul 2026       Email   

नई दिल्ली ..... अमेरिकी सैनिकों की मौत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेहद सख्त मूड में हैं। उन्होंने ईरान को सीधी और बड़ी चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अब अमेरिकी सैनिकों की हत्या का बदला ईरान को कई गुना ज्यादा कीमत चुकाकर भुगतना होगा। उन्होंने इस संबंध में अपने शीर्ष रक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस समय पश्चिम एशिया में युद्ध की लपटें काफी तेज हो चुकी हैं। दोनों ओर से लगातार घातक हमले किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस पूरे टकराव की असल वजह क्या है और युद्ध किस खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच कुछ समय पहले एक अंतरिम युद्धविराम हुआ था। लेकिन अब उस समझौते के पूरी तरह टूटने का खतरा मंडराने लगा है। ताजा हमलों ने शांति की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
पेंटागन ने पुष्टि की है कि सप्ताहांत में अलग-अलग हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। इनमें से दो सैनिक जॉर्डन के सैन्य अड्डे पर और एक उत्तरी इराक में मारा गया है। जॉर्डन में मारे गए दो सैनिकों की पहचान 19 वर्षीय प्राइवेट इसाबेला गोंजालेस और 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट टायलर जेम्स फीहान के रूप में हुई है। एक अन्य सैनिक अभी भी लापता है। ट्रंप का ट्रुथ सोशल पर सीधा संदेशः डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि जब भी ईरान किसी अमेरिकी सैनिक की जान लेगा, उसे कई गुना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह निर्देश युद्ध सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डेनियल केन को दे दिया गया है। अमेरिकी सेना का नौवीं रात लगातार हमलाः अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए लगातार नौवीं रात ईरान के ठिकानों पर बमबारी की। ईरानी मीडिया के मुताबिक तबरीज़, चाबहार, कोनारक, बंदर महशहर और बंदर इमाम खमेनी में जोरदार धमाके हुए हैं। तबरीज में एक व्यक्ति की मौत हुई है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने जॉर्डन के अकाबा हवाई अड्डे, कुवैत के अल-अदिरी कैंप और अली अल सालेम एयर बेस पर मिसाइलें दागी हैं। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और