लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजनाथ सिंह-सीएम योगी ने दी बधाई, बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
राजनाथ सिंह-सीएम योगी ने दी बधाई, बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
एजेंसी    08 Oct 2026       Email   

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका प्रशासनिक सफर अब देश के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार जारी है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। दोनों नेताओं ने उनके नेतृत्व को सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 वर्षों से राष्ट्रसेवा की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पूरी राजनीतिक यात्रा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ रहा है। उनके मुताबिक, मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को घर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, गैस कनेक्शन और बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिला। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है तथा युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप और नवाचार के नए अवसर तैयार हुए हैं। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष का यह पड़ाव प्रधानमंत्री की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, पूर्ण विराम नहीं।






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय