लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फ्री का माल हैं पी लो! कहकर पुलिस वालों ने पिलाई दारु फिर लिया फिंगरप्रिंट का निशान, यानि करिया राजभर का कर दिया चालान
फ्री का माल हैं पी लो! कहकर पुलिस वालों ने पिलाई दारु फिर लिया फिंगरप्रिंट का निशान, यानि करिया राजभर का कर दिया चालान
एजेंसी    09 Nov 2026       Email   

- कार्रवाई से सहमे दिहाड़ी मजदूर करियाराजभर ने रो-रोकर मीडिया कर्मियों को सुनाया दास्तां, आखिर क्यों लिया गया उसका फिंगप्रिंट

- आरोप है कि करवाचौथ के दिन एक पुलिसकर्मीके बुलाने पर सिधौना पहुंचे था मजदूर करिया राजभर, फिर उसके साथ हुई ऐसी अनहोनी

पवन मिश्रा

सैदपुर, गाजीपुर (डीएनएन)। क्या किसी आम नागरिक को यह जानने का अधिकार नहीं है कि पुलिस उसे किस वजह से अपने साथ ले जा रही है और उसके फिंगरप्रिंट क्यों लिए जा रहे हैं? गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी करिया राजभर की आपबीती ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले करिया इन दिनों बेहद डरे और सहमे हुए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई, गाजीपुर में फिंगरप्रिंट लिया और बिना कोई स्पष्ट वजह बताए घर छोड़ दिया। करिया की परेशानी की शुरुआत करवाचौथ के दिन हुई। उनके मुताबिक, वह अपनी मोटरसाइकिल से सिधौना आए थे। इसी दौरान एक परिचित पुलिसकर्मी ने उनसे शराब पिलाने को कहा। पहले तो उन्होंने इनकार किया, लेकिन पुलिसकर्मी के कहने पर वह शराब का एक पौवा ले आए। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें चौकी ले गया। वहां पुलिसकर्मी ने खुद शराब का एक पैग लिया और करिया के ऊपर भी शराब छिड़क दी। इसी बीच दरोगा मौके पर पहुंच गए।


इनसेट

शराब पिलाकर लाया गया जिला मुख्यालय

करिया के अनुसार, दरोगा पहले उन्हें थाने ले गए और अगले दिन करीब 45 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय गाजीपुर ले जाया गया। वहां उनका फिंगरप्रिंट लिया गया। लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि आखिर किस मामले में उनकी पहचान दर्ज की जा रही है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं, उन्हें किसी अपराध में संदिग्ध माना जा रहा है अथवा फिंगरप्रिंट लेने के पीछे कोई दूसरी वजह है, इसकी जानकारी उन्हें आज तक नहीं मिल सकी है।


इनसेट


दारोगा जी के गेंहू का बोरा लदवाने के लिए आया फोन



करिया बताते हैं कि इसके अगले दिन फिर पुलिसकर्मी का फोन आया। उनसे कहा गया कि वह आकर दरोगा साहब का गेहूं का बोरा लदवा दें और अपनी मोटरसाइकिल भी ले जाएं। करिया के मुताबिक, उन्होंने पुलिसकर्मी के कहने पर ऐसा ही किया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद से उनके मन में अनजाना डर बैठ गया है।


इनसेट

अब हाथ जोड़कर लोगों से लगा रहा गुहार


घटना के बाद से करिया का रो-रोकर बुरा हाल है। वह जिस किसी से मिल रहे हैं, उसके सामने हाथ जोड़कर अपनी परेशानी बयां कर रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए या उन्हें किसी ऐसे मामले में न फंसा दिया जाए, जिसके बारे में उन्हें जानकारी तक नहीं है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कर दिया, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर फिंगरप्रिंट लिया।


इनसेट

पुलिस कार्रवाई पर उठने लगे सवाल

करिया राजभर की यह आपबीती पुलिस की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस का पक्ष और फिंगरप्रिंट लेने की वास्तविक वजह सामने आना अभी बाकी है। सवाल यह है कि यदि करिया के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई हुई है तो उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? और यदि कोई मामला नहीं है तो उन्हें इस कदर भयभीत होने की स्थिति क्यों पैदा हुई?



इनसेट


वर्जन


पकड़े गये आरोपी करिया राजभर का आबकारी अधिनियम के तहत चालान हुआ है। उसे और उसके परिवार के लोगों को इस कार्रवाई के बारे में बता दिया गया था। रोहित मिश्रा-एसओ खानपुर







Comments

अन्य खबरें

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम