लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आम से मांसाहार व्यंजन भी होंगे तैयार
आम से मांसाहार व्यंजन भी होंगे तैयार
लखनऊ 03 जुलाई (वार्ता)    04 Jul 2017       Email   

लखनऊ 03 जुलाई  सुनने में भले अटपटा लगे लेकिन यह सत्य है कि आम से मांसाहारी भोजन भी तैयार किया जा सकता है।
यह दावा उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का है और इसके लिए बाकायदा सात जुलाई से तीन दिवसीय ‘मैंगो फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है।
फेस्टिवल में आम से शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन तैयार करने के साथ ही मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता, आम से निर्मित व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगता, आम पर आधारित बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगता, आम पर शायरी, बच्चों द्वारा मैंगो स्टोरी टेलिंग और किस्सागोई जैसे आयोजन होंगे।
राज्य के पर्यटन निदेशक और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने मैंगो फूड फेस्टिवल की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि इसका आयोजन शाम चार बजे से रात दस बजे तक होगा।
इस आयोजन में उपरोक्त चीजों के साथ ही फेस्टिवल में आने वाले लोग आम मलाई टिक्का, आम बर्रा, आम की कलेजी, आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग बिरयानी, मुर्ग आम दोसा कबाब, आम का हलवा, आम की चाट, आम का पना, नाचोज, आम सालसा, वेजीटेबुल आम बिरयानी, आम कढ़ाई पनीर जैसे लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे।
श्री अवस्थी ने बताया कि पर्यटन भवन गोमतीनगर में आयोजित इस मैंगो फूड फेस्टिवल में मशहूर मास्टर शेफ जज के रुप में पंकज भदौरिया भी मौजूद रहेंगी।






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना