लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्राइमरी स्कूलों में मधुमेह पीड़ित छात्रों को इंसुलिन व ग्लूकोमीटर लेकर जाने की इजाजत
प्राइमरी स्कूलों में मधुमेह पीड़ित छात्रों को इंसुलिन व ग्लूकोमीटर लेकर जाने की इजाजत
लखनऊ (डीएनएन)।    22 Jul 2023       Email   

लखनऊ  (डीएनएन)। बच्चों में मधुमेह के बढ़ते खतरों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित विद्यालयों में बीमारी से पीड़ित छात्रों को कक्षा में इंसुलिन और ग्लूकोमीटर लेकर जाने की इजाजत देने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के जारी निर्देशों के अनुसार, डॉक्टरों के परामर्श के आधार पर मधुमेह से पीड़ित बच्चों को ब्लड शुगर (रक्त में शर्करा के स्तर) की जांच करने, इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने, मध्य सुबह या मध्य दोपहर का नाश्ता लेने सहित अन्य देखभाल की आवश्यकता हो सकती है, ऐसे में शिक्षकों को परीक्षा के दौरान या सामान्य दिनों में भी बच्चों को आवश्यक सहायता मुहैया कराने की इजाजत होनी चाहिए। 
सरकारी के जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण, भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। बयान के अनुसार, इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी मंडलीय शिक्षा निदेशकों (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्वारा शून्य से 19 वर्ष के छात्रों में मधुमेह नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार से कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की गई थी। इसके बाद उप्र सरकार ने बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। बयान के अनुसार, मधुमेह से पीड़ित बच्चों को स्कूली परीक्षा या अन्य परीक्षाओं के दौरान यह छूट दी जा सकती है कि वे अपने साथ चीनी की गोली, टॉफी रखें। उसमें कहा गया है, ऐसे बच्चे अपनी दवाएं, फल, नाश्ता, पीने का पानी, बिस्कुट, मूंगफली, सूखा मेवा आदि परीक्षा कक्ष में शिक्षक के पास रख सकते हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनका उपयोग कर सकें। बयान के अनुसार, स्कूल कर्मचारियों को बच्चों की परीक्षा कक्ष में अपने साथ ग्लूकोमीटर और ग्लूकोज परीक्षण स्टि्रप्स ले जाने की अनुमति देनी चाहिए और इस उपकरण को पर्यवेक्षक या शिक्षक के पास रखा जा सकता है। बच्चों को ब्लड शुगर का परीक्षण करने और आवश्यकतानुसार उपरोक्त वस्तुओं का सेवन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत