लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

11 अक्टूबर 2023 : मेष राशि वालों का व्यावसायिक उलझनों के कारण मन  रहेगा परेशान, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
11 अक्टूबर 2023 : मेष राशि वालों का व्यावसायिक उलझनों के कारण मन रहेगा परेशान, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
डेली न्यूज नेटवर्क    10 Oct 2023       Email   


मेष:- व्यावसायिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा। यथास्थिति में कुछ बदलाव आयेगा। सोचीं-समझी रणनीति के अनुसार ही कार्य करें। जाने-अनजाने में कुछ गल्तियाँ हो सकती है।

वृष:- विरोधियों का दमन होगा। जिसके फलस्वरूप कुछ तनाव कम पड़ेगा। गैर जिम्मेदारी वाला कार्य करने से मान सम्मान में कमी आ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

 

मिथुन:- अव्यवस्थित तरीके से किया गया कार्य अपूर्ण रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। अतीत की यादों को सोचकर खुद को दुःखी न करें। व्यापार में अचानक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।

 

कर्क:-पे्रम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताने पर मानसिक आनन्द की प्राप्ति होगी। श्रम की अधिकता के फलस्वरूप  शारीरिक थकान महसूस होगी। भौतिक सुखों की ओर मन आकर्षित रहेगा।

 

सिंह:- घरेलू समस्याओं में आप उलझे रहेगें। रूके हुये धन की प्राप्ति न होने से मन दुखी रहेगा। व्यक्तिगत सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। महिला कर्मचारियों को कुछ अपमान का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा।

 

कन्या:- मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। एक ही कार्य करते रहने पर मन थका सा महसूस होगा। अपने से नीचे लोगों के प्रति पे्रम भावना उत्पन्न होगी। पिता से विचार-विमर्श होगा।

 
तुला:- भाईयों का सुख व सहयोग मिलेगा। यात्रा या देशाटन जाने का योग बन रहा है। तकनीकी व्यवसाय से जुडें लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। जरूरत के मुताबिक ही धन खर्च करें।

 
वृश्चिक:- नयी योजनाओं के प्रति सतर्कता बरतें। दृढ़तापूर्वक लिया गया निर्णय मानसिक शक्ति प्रदान करेगा। शारीरिक सुख में कुछ कमी आयेगी। किसी की बातों पर ध्यान न दे विवाद हो सकता है।

 
धनु:- पैतृक सम्पत्ति में पारिवारिक विवाद होने की आशंका है। पुत्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना पडे़गा। भौतिक वस्तुओं की पूर्ति होगी। रिश्तों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

 
मकर:- नये लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशा वाले लोगों को बोनस मिलने की सम्भावना है। वाहन पर धन का अधिक व्यय होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण नींद में कमी आ सकती है।

 
कुम्भ:- किसी कार्य के लिए आप सम्मान के पात्र बनेंगे। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापार में प्रगति के शुभ संकेत हैं न्यायिक कार्यों में अड़चने बनी रहेंगी। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

 
मीन:- राजनीतिक महत्वाकंॅाक्षा में वृद्धि होगी। परोपकार के कार्यो के प्रति रूझान बढ़ेगा। दैहिक सुखों की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों के प्रति रूझान रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

 ज्योतिषाचार्य डॉ अनुज के0 शुक्ल






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली