लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

19 अक्टूबर 2023 :  आज आपके दिमाग में नये विचार आयेंगें कर्क राशि के जातकों के लिये आज का दिन लाभकारी, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
19 अक्टूबर 2023 : आज आपके दिमाग में नये विचार आयेंगें कर्क राशि के जातकों के लिये आज का दिन लाभकारी, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
डेली न्यूज नेटवर्क    19 Oct 2023       Email   

मेषः- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे कुछ मानसिक शान्ति प्राप्ति होगी। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज कुछ व्यवधान आने की आशंका है। आज-आप अपनी वाणी में सौम्यता लायें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है।

वृषः- आज आर्थिक कार्यो में व्यवधान आने की आश्ांका है अतः सावधानी बरतें। किसी से इतनी नजदीकियांॅ न बढ़ायें कि बाद में कष्ट सहना पड़ें। मार्केट में लगा पैसा वापस मिलने की सम्भावना है जिससे मन प्रसन्न होगा। महिलाओं का धन व्यय होगा।

मिथुनः- किसी नजदीकी व्यक्ति को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जिससे आप चिन्तित रहेंगें। किसी मन पसन्द वस्तु की खरीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार व व्यवसाय में प्रगति होने के शुभ संकेत है। सन्तान का सुख व सहयोग प्राप्त होगा।

कर्कः-आज आपके दिमाग में नये विचार आयेंगें जिससे आप अपने मातहतों का मार्गदर्शन कर सकेंगे। विरोधियों का मुंॅह तोड़ जवाब देना अति आवश्यक है। कैरियर की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे।

सिंहः- शिक्षा की दिशा मे किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। शय्या सुख में कमी आने की आने की आश्ांका है। आज आपका मन भौतिक सुखों की ओर आकर्षित होगा। दवाओं पर अत्याधिक व्यय होगा। ऑफिस के कार्यो में मन लगेगा।

कन्याः- घरेलू खर्चो में अत्याधिक व्यय के कारण परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी नैकरी करने वालों के लिए  आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी से सम्बन्धित कार्यो में प्रगति होने के आसार है।

तुलाः- किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको स्वस्थ रहने के नुस्खे बतायेगा। पुराने रिश्तों को दोबारा जोड़ने का प्रयास करें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। महिलायें रोग से बचाव करे।

वृष्चिकः-व्यावसायिक सम्बन्धों में दरार आने की आश्ांका है। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। धार्मिक कार्यो में धन का व्यय होगा। श्रम की अधिकता रहेगी।

धनुः- राजनीतिक मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी जरूरी मीटिंग को स्थगित करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा जिससे जीवन साथी से मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगें। आमदनी में वृद्वि होने के आसार हैं

मकरः- अतीत की यादों को लेकर मन थोड़ा चिन्तित रहेगा। कल्पना की जगह तथ्य पर ध्यान देंगे तभी आपके सपने साकार होंगे। घर पर किसी प्रिय अतिथि का आगमन होगा। रोजगार से सम्बन्धित दिक्कतों में कुछ कमी आंयेगी। मित्रों से भेंट होगी।

कुम्भः- आज आपको किसी प्रकार की आन्तरिक यात्रा या परिवर्तन आपको दस्तक दे रही है। अतः कोई भी कार्य आप बड़ी सावधानी से करेंगे तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। राजनैतिक लोंगो के लिये आज का दिन अनुकूल साबित होगा।

मीनः-आज आपके परिवार में जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। जिससे परिवार के सभी सदस्य आपस में सहभागिता का अनुभव करेंगें। अत्यधिक धूम्रपान के सेवन से बचने का प्रयास करें। अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली