लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

धोनी फिर बने लेज के ब्रांड एंबेसडर
धोनी फिर बने लेज के ब्रांड एंबेसडर
एजेंसी    23 Oct 2023       Email   

नयी दिल्ली ।   क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को लेज ने फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

लेज ब्रांड की स्वामित्व रखने वाली कंपनी पेप्सिको इंडिया ने आज यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि पूरे देश को एक धागे में पिरोने वाले क्रिकेट के आनंद को बढ़ाते हुए लेज ने बेहतरीन और सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर अपने साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में दूसरी पारी शुरू करते हुए धोनी लेज के नए अभियान 'नो लेज, नो गेम' में नजर आए हैं।

उसने कहा कि इस भागीदारी के तहत लेज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय अपने इस अभियान को को भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आया है। स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स के साथ साझेदारी के लिए लेज के इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लोकप्रियता मिली है। धोनी की लोकप्रियता और अपील के साथ यह अभियान आकर्षक तरीके से इस सच को सामने रखता है कि सच्चे फैन्स के लिए बिना लेज के मैच के बारे में सोचना भी मुश्किल है।

इसके बारे में और धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी लीड – पोटैटो चिप्स सौम्या राठौड़ ने कहा, “लेज ने करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। सबके पसंदीदा क्रिकेटर एमएस धोनी को एक बार फिर लेज का ब्रांड एंबेसडर बनाने को लेकर हम उत्साहित हैं। इस कदम से ब्रांड और क्रिकेट के दीवाने हमारे देश के बीच का जुड़ाव और गहरा होगा। हमें भरोसा है कि इस डायनामिक पार्टनरशिप और 'नो लेज, नो गेम' कैंपेन से उपभोक्ताओं की खुशियों को चार चांद लग जाएंगे, साथ ही लेज चिप्स के साथ मैच देखने का उनका अनुभव और भी खास हो जाएगा। तो फिर आप भी ले आइए अपना लेज, देखिए मैच और बना दीजिए अपने अनुभव को और भी अनूठा।”

इस मौके पर धोनी ने कहा “ मैं एक बार फिर लेज फैमिली का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। घर में बैठकर खेल देखने और लेज चिप्स के बीच बहुत गहरा संबंध है। इस खेल से वर्षों से इतनी गहराई से जुड़े होने के कारण मैं इस बात को समझता हूं कि लेज किस तरह से कुछ पलों को और भी खास बना देता है।”






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना