लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

03 नवंबर 2023 : मेष राशि वालों के कार्य व व्यापार  में प्रगति के संकेत है , जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
03 नवंबर 2023 : मेष राशि वालों के कार्य व व्यापार में प्रगति के संकेत है , जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
डेली न्यूज नेटवर्क    03 Nov 2023       Email   

मेष:- कार्य व व्यापार  में प्रगति के संकेत है। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। मैनेजमेन्ट के छात्रों को अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना हैं। परिवार में सीनियर्स को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृष:- प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सताये जाने की आशंका हैं किसी दूसरे व्यक्ति को वाहन न दे ,अन्यथा विवाद में फंसने की आशंका है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

मिथुन:- साझे, सहयोग के कार्यां में लाभ होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। घरेलू वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। आज भाग्य पक्ष आपका साथ देगा। प्राईवेट जाॅब वालें लोंगो का प्रमोशन होने की सम्भावना है। सन्तान का सुख रहेगा।

 

कर्क:-धन सम्पत्ति, सम्मान, प्रतिष्ठा आदि में वृद्धि होगी। पारिवारिक कलह के योग भी बन रहे  है। आज आप पानी से सावधानी बरतें सामाजिक कार्यो में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोंगो के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

 

सिंह:- जो लोग यात्रा से सम्बन्धित कार्य से जुड़े हैं उनके उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदारी के कार्यो में लाभ मिल सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से तनाव मिलने की आशंका हैं हृदय रोगियों के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

कन्या:- आज आपको अत्यधिक परिश्रम से ही धन लाभ होगा। कुछ लोगों को पेट के रोग परेशान करेंगे। जमीन जायदाद के कार्यो में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत  रहने की आवश्यकता है।

 

तुला:- कोई ऐसा कार्य होगा जिससे पूरे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण  मानसिक थकान महसूस होगी। धार्मिक कार्यो में दान होगा। पत्नी ंके स्वास्थ्य में गिरावट आने की सम्भावना है। धन का आगमन होगा।

 

वृश्चिक:- पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना पडे़गा। किसी को अपशब्द न कहें वरना बाद में आपको दुख होगा। मीठी चीजों का अत्यधिक सेवन न करें। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होने से मानसिक सुकून मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है।

 

धनुः- बिगड़े हुये सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। कुछ अराजक तत्वों से आप परेशान हो सकते हैं किसी जरूरी कार्य से दूर की यात्रा करनी पड सकती हैं। आर्थिक लाभ होने के शुभ संकेत हैं। पारिवारिक जिममेदारियाॅ बढ़ने की सम्भावना है।

 

मकर:- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई कार्य पूर्ण न होने पर आपके स्वभाव में चिड़ाचिडापन उत्पन्न हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन सकती है। शेयर आदि में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा।

 

कुम्भ:- परिवार में सन्तान वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकर चाकर या जूनियर्स के कारण हानि  हो सकती है किसी अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। निज सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। रोजी व रोजगार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

 

मीन:- दाम्पत्य जीवन में कुछ रूकावटें उत्पन्न हो सकती हैं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। फैशन से जुडे़ लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माॅगलिक कार्यो में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते है।

(ज्योतिषाचार्य डॉ अनुज के0 शुक्ल)






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली