लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

22 दिसंबर 2023 : कन्या राशि वाले जातकों के पारिवारिक या दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जो लोग किसी प्रोफेशन से जुडे है उनको अवसर आने का इन्तजार करना पडेगा , जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल ?
22 दिसंबर 2023 : कन्या राशि वाले जातकों के पारिवारिक या दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जो लोग किसी प्रोफेशन से जुडे है उनको अवसर आने का इन्तजार करना पडेगा , जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल ?
डेली न्यूज नेटवर्क    22 Dec 2023       Email   

मेषः किसी कार्य के लिये किये गये परिश्रम का फल आज ही मिलेगा। भविष्य के बारे में मन चिन्तित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आवश्यक शर्तो पर ही कोई समझैाता करें वरना बाद में पछतावा करना पडेगा।


 
वृषः सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। घरेलू मामलों में कुछ तनाव प्रकट होगा। सन्तान की ओर से चिन्ता रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। विद्यार्थी वर्ग को सावधान रहने की आवश्यकता है।


मिथुन: व्यापारी वर्ग के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पद प्रतिष्ठा की वृद्दि होगी। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी। कुछ सम्स्याओं को लेकर आप चिन्तित रहेंगे।

 
कर्क: जो लोग लम्बे समय से स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त है उनको आज लाभ मिलेगा। जो लोग भौतिक चीजों के क्षेत्र या कृषि से सम्बन्धित कार्यो से जुडे है उनको लाभ मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगे। घूम्रपान से परहेज करना हितकारी रहेगा।

 
सिंह: परिवार में अचानक मतभेद उत्पन्न हो सकते है। सन्तान की प्रगति में बाधा आयेगी। क्रेाध बहुत आयेगा तथा चिडचिडापन उत्पन्न होगा। ह्रदय रोगियों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। आय के नयें स्रोंतों में वृद्धि हो सकती है।

 
कन्या: पारिवारिक या दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जो लोग किसी प्रोफेशन से जुडे है उनको अवसर आने का इन्तजार करना पडेगा। किसी महिला से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। बहुत कठिन प्रयास से ही धन का लाभ होगा।

 

तुला: कुछ लोंगो को सन्तान आदि के योग बन रहें है। कार्यो में अचानक रूकावट पैदा हो सकती है। धन आयेगा परन्तु व्यय की अधिकता भी उतनी ही तेजी से होगी। बच्चों को धारदार हथियारों से दूर रखें वरना चोट लगने की आशंका है।

 

वृष्चिक: किसी कार्य को बडी सहजता से करना पडेगा। आज आप अकेलापन महसूस करेंगे जिससे दिमाग में गहरे विचार उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को सरकारी कार्यो में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। युवा वर्ग अत्यधिक भावुकता से बचें।

 

धनु: मकान, वाहन आदि के योग बन रहें है माता व पिता में किसी एक का अच्छा समय तथा दूसरे का खराब रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक लाभ की स्थितियाॅ उत्पन्न हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

 

मकर: यात्रा में समय कष्टकारी रहेगा। लिखापढी के मामलों में लाभ मिलनें के शुभ संकेत है। आज आपके मन में अध्यात्मिक विचार उत्पन्न होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से मन खिन्न हो सकता है। रोजगाार आदि में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

कुम्भ: किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। मुकदमें से सम्बन्धित मामलों में सफलता मिलेगी। आज अचानक व्यय बढ सकता है। किसी महत्वपूर्ण फैसले पर सोंच समझकर ही निर्णय ले। महिलाओं को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

 

मीन: आज आप किसी पर पाबन्दी न लगायें वरना वह आपका विरोध कर सकता है। आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। किसी पडोसी के दुख से आपका मन दुखी रहेगा। व्यवसाय में सोंच-समझकर ही निर्णय लें अन्यथा हानि हो सकती है।

 

(ज्योतिषाचार्य डॉ अनुज के0 शुक्ल)






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली