लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    23 Jan 2024       Email   

नयी दिल्ली ,  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1857- भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई।
1859- 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1862- बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया।
1877- महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ।
1924- रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1924- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।
1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1943- हिन्दी फिल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।
1950-संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
1950- जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
1951- प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।
1965 -ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन।
1966- इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
1966- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन ।
1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1990- जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
2000- राष्ट्रपति ने चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को मंजूरी दी।
2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया।
2003- फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई ।
2011- भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी