लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

10 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी, 1.63 लाख आशा बहुओं को आयुष्मान कार्ड मिलेगा
10 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी, 1.63 लाख आशा बहुओं को आयुष्मान कार्ड मिलेगा
डेली न्यूज नेटवर्क    01 Feb 2024       Email   

लखनऊ । मोदी 2.0 सरकार का आखिरी बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 58 मिनट के लंबे बजट भाषण में कोई बड़ा लोक लुभावना ऐलान नहीं किया। न ही इस बजट से आम आदमी को कोई सीधे फायदा हुआ है।  इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री का 4 सेक्टर्स पर फोकस रहा। इनमें गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता किसान शामिल हैं। यूपी से करीब 10 से 15 लाख महिलाएं लखपति दीदी भी बनेंगी। 1.63 लाख आशा वर्कर को आयुष्मान कार्ड मिलेगा। हालांकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए बजट से सैलरीड क्लास को कोई फायदा नहीं है।
यूपी में 38.71 लाख आवास : वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। गरीब कल्याण योजना के तहत 34 लाख करोड़ रुपए खातों में भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 3 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। इस बार 2 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत यूपी के ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 38.71 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 28.55 लाख आवासए महिला लाभार्थियों को दिए गए।
3 साल में 29.24 लाख लखपति दीदी बनाना है : देश में करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। यूपी सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि करीब 10 से 15 फीसदी महिलाएं यूपी से होंगी। लखपति दीदी योजना में वर्कशॉप्स बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल साधनों को समझने जैसे विषयों को कवर करती हैं। राज्य ग्रामीण मिशन के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 तक यूपी में करीब 10.45 लाख समूह सखियों की कमाई एक लाख रुपए से अधिक हो चुकी है। यूपी सरकार का लक्ष्य अगले तीन साल में प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या बढ़कर 29.24 लाख करने का है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 6799 संगिनी हैं। जबकि आशा कार्यकर्ताओं की संख्या 163407 है। केंद्रीय बजट में आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड यानी 5 लाख राशि बीमा कवर पॉलिसी का लाभ दिया जाएगा। 
यूपी के 15 फीसद लोगों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली : बजट में 1 करोड़ घरों में 300 यूनिट सोलर बिजली फ्री दिए जाने की बात है। इसके दायरे में भी यूपी से 10 से 15 फीसदी लोगों के आने की संभावना है।
यूपी के अन्नदाता किसानों को क्या मिलाः पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। पीएम किसान सम्मान निधि अभी उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ 75 लाख 28 हजार किसानों को मिलता है। 15वीं किस्त नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश में किसानों को मिल चुकी है। पीएम किसान की 16वीं किस्त किसानों को फरवरी 2024 में जारी की जाएगी।






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना