लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    03 Mar 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1879-लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना. यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।
1883-दरबान सिंह नेगी प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया क्रॉस" मिला , का जन्म।
1921-असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।
1922-प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म।
1931-ब्रिटिश वायसराय, गर्वनर जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी (महात्मा गाँधी) में भेंट राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।
1939-भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का निधन।
1941-भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रमोद काले का जन्म।
1951-नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन।
1961-भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया।
1980-भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म।
1998-भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।
1999-संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।
2001-तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
2002-राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर, अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 लोग मरे।
2003-नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।
2008-तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया। हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।
2009-राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी। राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
2011-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक अर्जुन सिंह का निधन।
2016-भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का निधन।
2022-ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का निधन।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी