लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    05 Mar 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1508-नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जन्म।
1775-रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
1902-स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
1915-शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
1944-भारतीय पत्रकार, सम्पादक, मीडिया के अध्यापक और समाजविज्ञानी रामशरण जोशी का जन्म।
1953-74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का निधन।
1967-जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1991-प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
1992-भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा का जन्म।
1996-ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया। आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001-फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
2003-अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004-उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
2008-राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की दया याचिका खारिज की।
2009-भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2015-भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के मुख्यमंत्री रहे राम सुंदर दास का निधन।
2018-कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018-प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शम्मी का निधन।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी