लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंडोनेशिया में भूस्खलन से पांच की मौत, पांच लापता
इंडोनेशिया में भूस्खलन से पांच की मौत, पांच लापता
एजेंसी    27 Mar 2024       Email   

जकार्ता।  इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत के दो गांवों में हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दबे बच्चों सहित पांच शव बचावकर्मियों ने बरामद किए हैं जबकि पांच अन्य लापता हैं। प्रांतीय खोज एवं बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी की ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सुप्रियोनो के अनुसार पांचवां शव बुधवार सुबह एक नदी के पास पाया गया, जो आपदा से पहले पीड़ित के अंतिम ज्ञात स्थान से लगभग 20 किमी दूर था। इसके अलावा पांच लोग अब भी लापता हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन से लगभग 30 मकान और दो धार्मिक पूजा केंद्र नष्ट हो गए हैं। बुधवार को बचावकर्मियों ने खड़ी चट्टानों वाले इलाकों में लापता लोगों की तलाश जारी रखी। इंडोनेशिया ने हाल के महीनों में कई बार भूस्खलन और बाढ़ की विभीषिका का सामना किया है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई