लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लेबनान में इज़रायली हमले में चार लोगों की मौत, छह घायल
लेबनान में इज़रायली हमले में चार लोगों की मौत, छह घायल
एजेंसी    28 Mar 2024       Email   

यरुशलम।  दक्षिणी लेबनान के नकौरा में एक कैफे पर इजरायली हमले में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हो गए हैं। अल मयादीन न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि हमले के पीड़ितों को टायर शहर के लेबनानी-इतालवी अस्पताल ले जाया गया है, जहां कई नागरिकों ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया है। उल्लेखनीय है कि लेबनानी शिया आंदोलन हिजबुल्लाह गत अक्टूबर से इजरायल के साथ हवाई हमलों संलिप्त है, क्योंकि इजरायल द्वारा गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा के बाद क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गई है। लेबनान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इज़रायल की गोलाबारी के कारण दक्षिणी लेबनान में लगभग 100,000 लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उधर, इज़रायल ने कहा है कि उत्तरी इज़रायल के लगभग 80,000लोग ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई