लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रविवार को होगा हॉकी की प्रतिभाओं का सम्मान
रविवार को होगा हॉकी की प्रतिभाओं का सम्मान
एजेंसी    30 Mar 2024       Email   

नई दिल्ली।  हॉकी की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में रविवार को यहां भारतीय हॉकी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष के पुरस्कार समारोह में कुल पुरस्कार राशि सात करोड़ 56 लाख रुपये रखी गयी है। आठ श्रेणियों में दिये जाने वाले इन पुरस्कारों के लिये 32 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों की 2023 कैलेंडर वर्ष में भारतीय हॉकी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की जाएगी।

पुरस्कार समारोह में ओलंपियन रघबीर लाल, ए.एस. बख्शी, हरबिंदर सिंह, अशोक दीवान, जफर इकबाल, अजीत पाल सिंह, रोमियो जेम्स, जगबीर सिंह, एम.पी. सिंह, और विनीत कुमार जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप टिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। भारतीय फारवर्ड अभिषेक को इन पुरस्कारों के लिये दो श्रेणियों में हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले पुरस्कार फॉरवर्ड ऑफ द ईयर 2023 (पुरुष) और हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 (पुरुष) में नामांकित किया गया है।

अभिषेक ने कहा, "इस साल दो श्रेणियों में नामांकित होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं हॉकी इंडिया के सहयोगी स्टाफ, हमारे कोचों और मेरे साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लगातार मेरा समर्थन किया और हमेशा सलाह दी। उनके निरंतर समर्थन के कारण, मुझमें आत्मविश्वास आया और मैं स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने में सक्षम हुआ।”

एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला में छह खेलों में तीन गोल करने वाले अभिषेक ने हांग्जो एशियाई खेलों में अपना फॉर्म जारी रखा, जहां उन्होंने सात मैचाे में नौ गोल किए, जिससे उनकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने में मदद मिली। पिछले महीने राउरकेला में एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2023/24 में स्पेन पर भारत की रोमांचक 2 - 2 (8 - 7 एसओ) की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

अभिषेक ने कहा, “ यह मेरे लिए एक अच्छा साल था। हर बार जब मैं भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरता हूं, तो मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होता है कि मैं अपनी टीम को वांछित परिणाम दिलाने में मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना