लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जाम्बिया में विषाक्त खाना खाने से बिगड़ी 80 लोगों की तबीयत
जाम्बिया में विषाक्त खाना खाने से बिगड़ी 80 लोगों की तबीयत
एजेंसी    10 Apr 2024       Email   

लुसाका।  अफ्रीका के दक्षिणी भाग में स्थित देश जाम्बिया में कॉपरबेल्ट प्रांत के चिलीलाबोम्बे कस्बे में एक फास्ट फूड आउटलेट से संदिग्ध विषाक्त खाना खाने से लगभग 80 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी ,जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कॉपरबेल्ट प्रांत के पुलिस आयुक्त पीसवेल म्वेम्बा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह घटना सात अप्रैल को तब हुई, जब कई लोगों ने एक फास्ट फूड आउटलेट से शवार्मा (चिकन रैप) खरीदकर खाया। उसी दौरान, करीब 80 लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने अस्पतालों का दौरा किया और उन्होंने ग्रेस क्लिनिक में 10 मरीज, लुबेंजेले क्लिनिक में तीन मरीज और कोंकोला माइन अस्पताल में 14 मरीज भर्ती होने की जानकारी दी। भर्ती हुए मरीजों की कुल संख्या 80 हो गयी। मरीजों की हालत स्थिर है और घटना की जांच के लिये रेस्टोरेंट के मालिक को हिरासत में लिया गया है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई