लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा ने जारी की 12वीं सूची, सात उम्मीदवार घोषित
भाजपा ने जारी की 12वीं सूची, सात उम्मीदवार घोषित
एजेंसी    16 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली.... भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों की 12वीं सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए उम्मीदवार आज घोषित कर दिये। पार्टी ने इसके साथ ही तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव तथा ओडिशा विधानसभा के चुनाव में 21 उम्मीदवारों की आज घोषणा की।

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत 12वीं सूची के अनुसार महाराष्ट्र के सातारा में छत्रपति उदयनराजे भोंसले को तथा पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को उतारा गया है। उत्तर प्रदेश की फिरोज़ाबाद सीट से ठाकुर विश्वजीत सिंह तथा देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को, होशियारपुर (सु.) से श्रीमती अनीता सोम प्रकाश को तथा बठिंडा से पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती परमपाल कौर सिद्धू को उतारा गया है।

विधानसभा उपचुनावों में तेलंगाना की सिकंदराबाद छावनी सीट से डॉ. टी एन वामशा तिलक तथा उत्तर प्रदेश की ददरौल सीट से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओ पी श्रीवास्तव को, गैंसड़ी से शैलेन्द्र सिंह शैलू और दुद्धी (सु.) से श्रवण गोंड को उतारा गया है।

ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची में भाजपा ने 21 उम्मीदवार घोषित किये हैं जिनमें दो महिलाएं हैं।






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित