लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना पिस्टल रिलीज
अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का गाना पिस्टल रिलीज
एजेंसी    16 Apr 2024       Email   

मुंबई।  भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और गायिका शिवानी सिंह का गाना पिस्टल रिलीज हो गया है। गाना पिस्टल में अरविंद अकेला कल्लू के साथ सपना चौहान नजर आ रही है।अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक है और यह सबों को पसंद आने वाली है। जे एम एफ भोजपुरी ने इस नए कांसेप्ट के साथ बनाया है और यह गाना भोजपुरी के नए समाज का प्रतिनिधित्व भी करता है। उम्मीद है लोगों को यह खूब पसंद आए और यह इस साल के चार्ट बस्टर गानों के लिस्ट में शुमार हो। इस गाने के लिए हमने काफी मेहनत की और गाना करते हुए बेहद मजा भी आया। वही मजा आपको सुनने में भी आने वाला है। अपने फैंस से मेरा यही आग्रह है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें और भरपूर रील बनाएं।

वही गाने को लेकर जे एम एफ भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि पिस्टल मस्ती और स्वैग से भरा गाना है जो हर भोजपुरी युवाओं को पसंद आएगी। हमने नए प्रयोग के साथ इस गाने को रिलीज किया है। गाना शानदार है और अब दर्शकों की बारी है इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाने की। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना