लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पंकज सिंह के शुभारंभ में लखनऊ: भगवान महावीर के संदेश पर चर्चा और चुनौतियों का सामना
पंकज सिंह के शुभारंभ में लखनऊ: भगवान महावीर के संदेश पर चर्चा और चुनौतियों का सामना
Daily News Network    19 Apr 2024       Email   


लखनऊ।  भगवान श्री राम जी जब सत्य और मर्यादा को स्थापित करने निकले तब मर्यादा पुरुषोतम श्री राम कहलाये। त्याग, तपस्या, समर्पण से ही विशिष्ठ व्यक्तित्व की पहचान होती है। समाज हित में जीवन के वैभव, राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए। हमको ये सीख अपने इतिहास और पूर्वजों से लेनी चाहिए।  ये बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह ने गुरुवार शाम खुन खुन जी रोड चौक पर आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव में कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महावीर जयंती की बधाई और शुभकामनायें दीं। यहां अखिल भारतीय कवि सम्मलेन "एक शाम महावीर के नाम" का भी आयोजन किया गया था। विधायक पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक नीरज बोरा भी मंच पर रहे। व्यापारी नेता आदीश जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व डीजीपी एके जैन बाबू धर्मवीर जी, बाबू हंसराज, बाबू कैलाश चंद, आशु जैन, हंसराज जी, डॉ संदीप तिवारी का सम्मान किया गया। अभय जैन, पार्षद अनुराग मिश्र अन्नू, साकेत शर्मा, नीतीश, विनोद माहेश्वरी, अभिषेक खरे समेत कई लोग मौजूद रहे। 

इससे पहले विधायक पंकज सिंह शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के अनुरोध पर उनके आवास पर गोलागंज में आयोजित चाय पर चर्चा में पहुंचे। यहां शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों से मिले। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके समाधान के प्रयास का आश्वासन भी दिया। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की जिम्मेदारी व्यापारियों ने उठाने का आश्वासन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को दिया। कार्यक्रम आरएसएस के सेवा प्रकल्प के पदाधिकारी और अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता 'मर्चेंट' के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

 विधायक पंकज सिंह ने इस मौके पर व्यापारियों से 20 मई को लखनऊ में होने वाले लोक सभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। लोकतंत्र के पर्व में उत्साह से मनाने और अपने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक करने और उनसे सम्पर्क करते रहने का आग्रह भी किया। लखनऊ में देश के रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह के विकास कार्यों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ को आप लोग और बेहतर देखेंगे। व्यापारियों के लिये बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ शहर की कानून व्यवस्था बेहतर हुईं है। वहीं मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर माफियाओं के लिये तैयार खड़ा है इसके साथ ही देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिये ब्राह्मओस मिसाइल निर्माण कार्य भी प्रगतिशील है। 

उन्होंने लखनऊ में लगातार विकास कार्यों के चलते रहने के लिये फिर से कमल का फूल खिलाने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिये भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने का निवेदन व्यापारियों से किया। 

व्यापारी डॉ गिरीश गुप्ता, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ दीपक अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता, अभिषेक खरे, मध्य विधानसभा की चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक शिव शंकर शर्मा, अतुल अवस्थी, पार्षद रजनीश गुप्ता, साकेत शर्मा, राहुल मिश्र मोंटी समेत कई व्यापारी चाय पर चर्चा के दौरान मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर