लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करेंगे वोट : पंकज सिंह
लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करेंगे वोट : पंकज सिंह
Daily News Network    19 Apr 2024       Email   

लखनऊ। लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये हम वोट करेंगे। इस संकल्प को पूरा करने की हमसब चिंता करेंगे। तब परिवर्तन दिखाई देगा। वोट प्रतिशत तो बढ़ेगा ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को ऐतिहासिक जीत भी मिलेगी। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने शुक्रवार को लालबाग, निरालानगर और अलीगंज में राजधानी के प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों से चाय पर चर्चा के दौरान कही। चाय पर चर्चा में मौजूद स्थानीय लोगों ने 20 मई को पहले वोट करने फिर कोई दूसरा काम करने का संकल्प लिया। 

विधायक पंकज सिंह ने चर्चा में शामिल लोगों से कहा कि जिस समाज में जहाँ भी हम रह रहे हैं। अपना वोट डालने के बाद अपने पड़ोस में और जानने वालों का वोट अवश्य पड़वाएं। कोई भी वोट डालने से छूट न जाये इसकी भी चिंता कर लें। उन्होंने चर्चा में मौजूद लोगों से अधिक से अधिक वोट करवाने के लिये प्लानिंग बनाकर कार्य करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रबुद्ध वर्ग, डॉक्टर, केमिस्ट, व्यापारी, अधिवक्ता ठान लेंगे और अपने आसपास रहने वाले, जानने वालों से वोट डलवाने को कहेंगे। तो परिवर्तन दिखाई देगा।

विधायक पंकज सिंह सबसे पहले व्यवसाई राहुल गुप्ता के अनुरोध पर उनके आवास पर चाय पर चर्चा पर पहुंचे। भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यापारियों में चंद्र प्रकाश गर्ग, चार्टेड अकाउंटेंट अमित टंडन, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, सुभाष अग्रवाल समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इसके बाद वो निराला नगर डाकघर के पास स्थित ममता पांडे के आवास पर पहुंचे। पंकज सिंह ने चर्चा में कहा कि लखनऊ में हुए विकास को आप सब देख रहे हैं। आगे भी कई और विकास कार्य होने हैं। बैठक में सुधाकर त्रिपाठी, जी. डी. शुक्ला, प्रवीण मिश्र, राजकिशोर छारी, लखन द्ववेदी, सुदर्शन कटियार समेत कई लोग मौजूद रहे। विधायक नीरज बोरा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पी. आर. ओ. राघवेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। संदीप अग्रवाल के अनुरोध पर विधायक पंकज सिंह अलीगंज में नेहरू वाटिका स्थित गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में 
आयोजित चाय पर चर्चा में पहुंचे। इसमें व्यापारी नेता संदीप बंसल, मनीष गुप्ता, मनोज सिंह पुजारी, विकास मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर