बलरामपुर। मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा तेज कर दी है। मंगलवार को पन्ना प्रमुख व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करके प्रत्याशी व पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का मंत्र दिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र मसीहाबाद महदेइया अगया बुजुर्ग सहित दर्जनों गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा श्रावस्ती भाजपा प्रत्याशी सकेत मिश्रा सदर विधायक पलटू राम का माल्यार्पण करके स्वागत किया। सदर विधायक पलटू राम ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी जन-जन तक पहुंचानी होगी। केंद्र व राज्य सरकार के जनहितकारी कार्यों को जन जन को बताने की जरूरत है। भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा की श्रावस्ती लोकसभा से जीत पक्की करने का दायित्व कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से निभाना है। भाजपा की जीत ही से विकास कार्य तेजी से क्षेत्र में होगा। प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि इस बार चार सौ सीटें जीतनी है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उतरौला प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता विधानसभा संयोजक डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी मंडल प्रवासी मंजू तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य संदीप उपाध्याय भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह जिला मंत्री भाजपा सूरत सोनकर दिलीप मौर्य मंडल अध्यक्ष रामनिवास वर्मा मंडल महामंत्री राजेश भारती मंडल महामंत्री टिंकू श्रीवास्तव भाजपा नेता विजयपाल सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।