लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चुनाव को लेकर महिला मोर्चा ने भरी हुंकार
चुनाव को लेकर महिला मोर्चा ने भरी हुंकार
Daily News Network    24 Apr 2024       Email   

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा फुल फॉर्म में आ चुका है। मोर्चा द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है और अब खास रणनीतियों के तहत मोर्चा कार्यकत्रियां चुनावी क्षेत्र में उतरने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर बुधवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा बैठक आहूत की गई। बैठक में बतौर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने फूलपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा सीट पर पार्टी की ओर से घोषित किए गए दोनों प्रत्याशियों प्रवीण पटेल व नीरज त्रिपाठी के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वाहन किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति को जो सम्मान दिया है वो आज तक किसी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं दिया। उज्ज्वला योजना हो चाहे तीन तलाक से मुक्ति का कानून या फिर मातृ शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार ने महिलाओं को एक नई दिशा दी समाज में उनका मान सम्मान बढ़ाया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मातृ शक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। नरेंद्र मोदी ने देश की मातृ शक्ति को सिर ऊंचा उठाकर जीने का अधिकार दिलाया। आज अवसर आया है कि चुनाव अभियान में मातृ शक्ति मोदी के लिए पूरी शक्ति से लग जाएं। बैठक में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रवीण पटेल की धर्मपत्नी गोल्डी पटेल एवं इलाहाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की धर्मपत्नी कविता यादव त्रिपाठी भी मौजूद थीं। बैठक में महिला मोर्चा की महानगर, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले की पदाधिकारी एवं सभी 15 मंडल अध्यक्ष तथा उनकी टीम उपस्थिति थी। बैठक के दौरान

विधानसभा स्तर पर जनसंपर्क कर मोदी के विकसित भारत के विजन की जानकारी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया बैठक का संचालन महामंत्री रीता सिंह ने किया। इस दौरान शशि वाष्णेय, वन्दना सिंह, लक्ष्मी विजय, शिखा रस्तोगी, , अर्चना शुक्ला, सविता मिश्रा, आभा सिंह, प्रेमलता, रीता वर्मा, नीलम त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष प्रिया कैथवास, स्वरिका भारद्वाज, कंचन लता, विनीत गुप्ता,सीमा श्रीवास्तव, काजल पटेल सोनी लखवानी सरोज रंजन विशाखा मिश्रा , सविता मिश्रा, संगीता पटेल, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

चंद्रा अहलूवालिया मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा प्रयागराज






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना