लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने इलाहाबाद पश्चिमी में जनसंपर्क किया, जनता को जीतने के लिए उम्मीद का संकल्प लिया
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने इलाहाबाद पश्चिमी में जनसंपर्क किया, जनता को जीतने के लिए उम्मीद का संकल्प लिया
Daily News Network    24 Apr 2024       Email   

प्रयागराज। इलाहाबाद पश्चिमी में प्रवीण पटेल ने मांगा जनता का समर्थन 

फूलपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने बुधवार को इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र (फूलपुर लोकसभा) में सघन जनसंपर्क कर जनता का समर्थन मांगा। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं चुनाव की दृष्टि से बनाए गए विधानसभा संयोजक सह संयोजक तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जनता के बीच जाकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा के खुल्दाबाद मंडल अंतर्गत शाहगंज, नकाशकोना, बड़े स्टेशन, खुल्दाबाद हिम्मतगंज, लूकरगंज, राजरूप पुर मंडल अंतर्गत कर्बला चौराहा, नई आबादी चकिया, साईधाम अपार्टमेंट, कलिंदीपुरम, घुंघरू चौराहा जबकि सदर यमुना पट्टी मंडल के पीपल गांव, असरावल खुर्द, विषौना चौराहा, करेंहदा, सैदपुर, बक्शी मोंढ़ा एवं जलालपुर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा विकास की बयार मोदी की गारंटी है और इलाहाबाद पश्चिमी में एक समय माफियाओं गुंडों का साम्राज्य था जिसे भाजपा सरकार में नेस्तनाबूत कर दिया गया। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और वे फूलपुर लोकसभा को विकसित बनाने का संकल्प लेते हैं। इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रत्याशी प्रवीण पटेल, राजेश पटेल, राम जी शुक्ला, राजीव राय, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, लवलेश मिश्र, अनिल गोस्वामी, गौरव गुप्ता, राजेश सिंह पटेल, अजय निषाद गौरव गुप्ता, कौसिकी पटेल, ज्ञानबाबू केशरवानी श्रवण पाल, विक्रम पटेल, संजय सिंह नन्हा, पाल दिलीप पटेल, शेखर पाल ,अंजनी यादव मुरारी पासी राजू पासी भीम पासी रामलोचन साहू, अरुण चौहान, गुलाब पटेल पार्षद रोचक दरबारी रोमा भारतीय पार्षद मिथिलेश सिंह पार्षद दिग्विजय कुशवाहा, पार्षद मंजीत कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र उपस्थित रहे।

विवेक मिश्र मीडिया प्रभारी भाजपा महानगर






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना