लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

27 अप्रैल को भोजपुरी सिनेमा पर होगा नमस्ते सासू जी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
27 अप्रैल को भोजपुरी सिनेमा पर होगा नमस्ते सासू जी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एजेंसी    24 Apr 2024       Email   

मुंबई।  सास बहू के खट्टे-मीठे रिश्तों पर आधारित पारिवारिक फिल्म नमस्ते सासू जी का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर 27 अप्रैल को भोजपुरी सिनेमा पर किया जा रहा है। फिल्म नमस्ते सासू जी का टेलीविजन प्रीमियर 27 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे से किया जाएगा। इसके बाद इस फिल्म को दर्शक फिर से रविवार सुबह 10:00 बजे देख पाएंगे। भोजपुरी के दर्शक इस फिल्म को दंगल प्ले ऐप पर भी देख पाएंगे। इस फिल्म में गौरव झा और यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में है, जबकि फिल्म में अवधेश मिश्रा भी नजर हैं।

मैड्ज मूवी प्रस्तुत और वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म नमस्ते सासू जी में यामिनी सिंह केन्द्रीय भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं और निर्देशक काली प्रसाद सिंह हैं, जिन्होंने बताया कि इस फिल्म का कथानक बेजोड़ है। संवाद और संगीत कर्ण प्रिय हैं। फिल्म सामाजिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण है। इसलिए आप सभी अपने परिवार दोस्तों के साथ इस फिल्म को जरुर देखें।

फिल्म नमस्ते सासू जी गौरव झा, यामिनी सिंह, अनिता रावत,अवधेश मिश्रा, देव सिंह, डिंपल सिंह, बीना पांडे, धामा वर्मा, अनूप लोटा, अनूप अरोरा, बब्लू खान, बालेश्वर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव, डॉक्टर कर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्म हिंदुस्तानी और संतोष कुमार उत्पाती हैं। छायांकन मनोज सिंह का है।कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एक्शन श्रवण कुमार का है। इस गाने के म्यूजिक राइट्स एंटर10 रंगीला के पास है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई