लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पन्ना प्रमुख मतदाताओं को बूथ पर लाकर भाजपा के पक्ष में कराएं मतदान
पन्ना प्रमुख मतदाताओं को बूथ पर लाकर भाजपा के पक्ष में कराएं मतदान
Daily News Network    26 Apr 2024       Email   

बलरामपुर। भाजपा गैंसडी विधानसभा संचालन समिति की बैठक गुरुवार को पचपेड़वा में आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी पूरी लगन व ईमानदारी से पूरा करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख अपने-अपने पन्नों में दर्ज मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क करें। ताकि मतदान के दिन कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे। पार्टी के वाहन प्रचार संयोजक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव में सबसे अहम भूमिका इनके ऊपर होती है। कोई चुनाव कार्यकर्ताओं के बगैर नहीं जीता जा सकता है। गैंसड़ी विधानसभा प्रभारी डॉ. अजय सिंह पिंकू ने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। श्रावस्ती लोकसभा के साथ गैंसडी विधानसभा में भी चुनाव होना है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। विपक्षी पार्टियों का झूठ बेनकाब हो चुका है जनता देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी सकेत मिश्रा एवं गैंसडी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाने की सलाह दी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रवि मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी परमजीत सिंह पम्मी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता जगदंबा ठाकुर हरीश मिश्रा सुधीर सिंह प्रेम वर्मा राजेंद्र ओझा दयाराम प्रजापति अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज पद्मिनी सिंह व रीता शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना