लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आइसक्रीम की दुकान पर हुए संघर्ष में एक दर्जन घायल, मुकदमा दर्ज
आइसक्रीम की दुकान पर हुए संघर्ष में एक दर्जन घायल, मुकदमा दर्ज
Daily News Network    26 Apr 2024       Email   

पीड़ितों के साथ अस्पताल में मारपीट का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

रेहरा बाजार, बलरामपुर।
उपद्रवियों पर पर नकेल कसने की कलई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से खुल जाती है। दबंगों ने पहले बीच बाजार में जमकर तांडव किया उसके बाद घायलों के इलाज के दौरान अस्पताल में भी मारपीट की। मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र सादुल्लाह नगर मार्ग पर स्थित आइसक्रीम की दुकान पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक दर्जन लोगो को गंभीर चोटें आई है। बताया जाता है कि इटवा गांव के सुधीर पांडेय उर्फ राजा बाबू ने शुभम आइसक्रीम पार्लर के संचालक अयोध्या प्रसाद जायसवाल को डेढ़ लाख रुपया उधार दिया था। पैसा वापस मांगने वह उनके दुकान पर गए हुए थे। उस समय अयोध्या प्रसाद दुकान पर नही थे। उन्होंने आधे घंटे बाद आने के लिए फोन पर कहा।सुधीर पांडेय ने बताया कि वह वहीं इंतजार करने लगे। इसी दौरान दूबे पुरवा निवासी दुर्गेश दूबे व उनकी पत्नी शिल्पा राज लगभग नौ बजे के आसपास अपने बच्चे के साथ आइस्क्रीम की दुकान पर आ गये। इन लोगों ने दुकान पर पहुंचते ही पूछा कि अगर बकाया पैसा न मिले तो क्या कर लोगे। मैंने उनसे इस मामले में बोलने के लिए पूछा हम दोनों के बीच आप क्यों कूद रहे हैं जबकि मेरा आपसे कोई लेना देना नही है। इसी बात से फोन से सुधाकर दूबे नाम के एक व्यक्ति को बुला लिया। उसके साथ आठ-दस अन्य लोग लाठी-डंडा हॉकी व धारदार हथियार एवं असलहों से लैस होकर वहां पहुंच गये। मेरे व मेरे साथ कार में सवार मोनू पांडेय व रिंकू वर्मा को बुरी तरह मारा पीटा। सभी मौके पर लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। उन लोगों ने मौके खड़ी मेरी स्विफ्ट डिजायर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह घायलों को लेकर पीएचसी रेहरा बाज़ार पहुंचे। वहां भी दबंगों ने हमारे साथ फिर मारपीट की। घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है। दूसरी ओर दुर्गेश दूबे ने घटना के बारे में बताया कि हम लोग आइसक्रीम खाने गए थे। वहां मेरे व मेरी पत्नी शिल्पा राज के साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष रेहरा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई