लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कांग्रेस ने की दिल्ली की अनधिकृत काॅलोनियों को नियमित करने की मांग
कांग्रेस ने की दिल्ली की अनधिकृत काॅलोनियों को नियमित करने की मांग
एजेंसी    10 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली... दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अनधिकृत काॅलोनियों को नियमित करने की मांग करते हुए बुधवार कहा कि पार्टी ने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को ज्ञापन सौंपा है और उन्हें उम्मीद है कि उपराज्यपाल इस मामले में जल्द फैसला लेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि पार्टी ने उपराज्यपाल को ज्ञापन दिया है जिसमें दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नियमित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब छह, सात साल पहले केंद्र सरकार ने यह योजना डीडीए के माध्यम से लांच की थी और इसमें प्रावधान किया गया था कि डीडीए के द्वारा कन्वर्जन चार्ज दे कर उसमें प्लॉटों को पहले फ्री होल्ड करवाने के बाद अनधिकृत कालोनियों को नियमितीकरण (रेगुलाइज) करवाया जाए।

डॉ. कुमार ने बताया कि यह योजना क्रियान्वित नहीं हो पाई और जमीन पर जीरो है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कन्वर्जन चार्ज नहीं देना चाहता और जो देना भी चाहता है उसके लिए डीडीए में इतनी लंबी प्रकिया है कि व्यक्ति नियम और शर्तों को पूरा ही नहीं कर पाता है। उपराज्यपाल से आग्रह किया गया है कि जिस तरीके से कांग्रेस की सरकार में दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को बगैर कन्वर्जन चार्ज के नियमित किया था उसी तरीके से कॉलोनियों रेगुलाइज किया जा सकता है और इसके अलावा इसका कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने बताया कि करीब 1650 कॉलोनियां दिल्ली में ऐसी है जिन्हें 2008 में कांग्रेस के समय पर प्रोविजनल सार्टिफिकेट दिया गया था उसके बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा ने इन कालोनियों में रहने वाले लाखों लोगो को रेगुलाइज करने के नाम पर झांसा ही दिया है। पार्टी ने जल्द से जल्द इन कॉलोनियों को नियमित करने का आग्रह किया है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा