लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बंगलादेश में अदालत ने हिंसा के बाद अधिकांश रोजगार आरक्षण खत्म किया
बंगलादेश में अदालत ने हिंसा के बाद अधिकांश रोजगार आरक्षण खत्म किया
एजेंसी    21 Jul 2024       Email   

ढाका।  बंगलादेश के सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में हुई हिंसा के बाद रविवार को सरकारी नौकरियों में अधिकांश आरक्षण को खत्म कर दिया। देश में हिंसक झड़पों में 100 से अधिक लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की एक तिहाई नौकरियां 1971 में पाकिस्तान से स्वतंत्रता के लिए देश के युद्ध में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए आरक्षित थीं, लेकिन अब शीर्ष अदालत ने फैसला दिया है कि केवल पांच प्रतिशत नौकरियां स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। सरकार ने अभी तक फैसले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

स्थानीय मीडिया ने एक छात्र समूह के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी ढाका की सड़कें कर्फ्यू के दूसरे दिन भी सुनसान रहीं, लेकिन कुछ इलाकों में छिटपुट झड़पें हुईं। रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष अदालत की इमारत के बाहर एक बख्तरबंद वाहन तैनात किया गया था और सैनिक अब भी राजधानी की सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। कुछ विरोधी नेताओं को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोग झड़पों में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हिंसा में लगभग 115 लोगों के मरने की खबर है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार हताहतों की संख्या इससे कहीं अधिक है। शुक्रवार को कम से कम 50 लोग मारे गए।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि शीर्ष अदालत के आदेश के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की 93 प्रतिशत नौकरियों में योग्यता के आधार पर भर्ती की जानी चाहिए, जबकि पांच प्रतिशत देश के स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गजों के परिवार के सदस्यों के लिए छोड़ी जानी चाहिए। शेष दो प्रतिशत जातीय अल्पसंख्यकों या विकलांग लोगों के लिए आरक्षित हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार द्वारा 2018 में समाप्त की गई कोटा प्रणाली को पिछले महीने एक निचली अदालत द्वारा बहाल कर दिया गया था। इस निर्णय से पूरे देश में भारी विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें छात्रों ने कहा कि आरक्षण भेदभावपूर्ण था। सरकार ने कर्फ़्यू और संचार ब्लैकआउट सहित कठोर कार्रवाई की।






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक