लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत ने यूएई को दिया 202 रनों का लक्ष्य
भारत ने यूएई को दिया 202 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    21 Jul 2024       Email   

दांबुला।  कप्तान हरमनप्रीत कौर (66) और ऋचा घोष नाबाद (64) रनों की आतिशी पारियों के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को महिला एशिया कप के पांचवें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां यूएई की कप्तान ईशा ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी तेज शुरुआत की। तीसरे ओर में कविशा एगोडगे ने स्मृति मंधाना नौ गेंदों में 13 रन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। पांचवें ओवर में शेफाली वर्मा 18 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। दयालन हेमलता (2) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (14) रन बनाकर आउट हुई। हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने 75 रनों की आतिशी साझेदारी कर टीम के स्कोर को दो रन के करीब पहुंचा दिया। 20वें ओवर में हरमनप्रीत कौर रनआउट हो गई। उन्होंने 47 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाये। ऋचा घोष ने 29 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाते हुए 64 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यूएई की ओर से कविशा एगोडगे ने दो विकेट लिये। समायरा धरनीधरका और हीना होतचंदानी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व