लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार
नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार
एजेंसी    23 Jul 2024       Email   

विजयवाड़ा।  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को संसद में पेश किये गये केंद्रीय बजट का स्वागत किया और राज्य को धन आवंटित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। श्री नायडू ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा , “वित्त वर्ष 24-25 के केंद्रीय बजट में हमारे राज्य की आवश्यकता को समझने और राजधानी, पोलावरम, औद्योगिक नोड्स और आंध्र प्रदेश में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए धन्यवाद। केंद्र से यह समर्थन आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण में एक लंबा रास्ता तय करेगा। मैं इस प्रगतिशील और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले बजट की प्रस्तुति के लिए आपको बधाई देता हूं।

श्री लोकेश ने कहा , “यह आंध्र प्रदेश के लिए एक नया सूर्योदय है तथा आंध्र प्रदेश को अपने विकास और सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करने में एक लंबा रास्ता तय करेंगे। आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे संघर्ष को मान्यता दी गई है तथा औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे, सिंचाई और मानव संसाधन विकास जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करते हुए एक विशेष और समग्र पैकेज प्रदान किया गया है। मैं अमरावती और पोलावरम के लिए किए गए उदार योगदान का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा। आज का दिन नए राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में चिह्नित किया जाएगा। यह हमारे सपनों के राज्य के निर्माण की दिशा में हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने की दिशा में पहला कदम है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और