लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हवाई कंपनियों के किराया वसूलने की मनमानी रोकने की लोकसभा में की गई मांग
हवाई कंपनियों के किराया वसूलने की मनमानी रोकने की लोकसभा में की गई मांग
एजेंसी    26 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली.... विदेशों में रहने वाले भारतीयों से हवाई कंपनियों की ओर से अत्यधिक किराया वसूले जाने का मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में उठा और सदस्यों ने इसे लूट बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।

अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इसे गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि नागरिक उड्उयन मंत्री को इस मामले में सभी हवाई सेवा उलब्ध कराने वली कंपनियों को बुलाकर उनकी इस मनमानी पर रोक लगानी चाहिए। उनका कहना था कि कंपनियों को मंत्री बुलाएं और किराया किस वजह से ज्यादा वूसला जा रहा है इस बारे में उनसे पूछा जाना चाहिए तथा लोगों की इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

कांग्रेस के शफी परम्बिल ने हवाई सेवाओं की मनमानी से जुड़े ‘गैर सरकारी सदस्यों के लिए संकल्प’ पर चर्चा के दौरान हवाई सेवा देने वाली कंपनियों का इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताया और कहा कि यात्रियों से यह मनमानी वसूली की जा रही है। उन्होंने एक उदाहरण तिरुवनंतपुर से दुबई का दिया और कहा कि पहले दिन हवाई जहाज का किराया 90 हजार से ज्यादा लिया जाता है और अगले दिन उसी फ्लाइट से उसी समय उसी गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 77 हजार रुपए वसूले जाते हैं। उनका कहना था कि देश की हवाई कंपनियां लोगों को लूट रही है और विदेश में रहने वाले देश के नागरिकों के साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने कहा कि हवाई सेवा देने वाली सभी कंपनियां एक साथ हैं और वे मिलकर यात्रियों को लूट रही हैं। उन्होंने इसे लोगों के साथ अन्याय बताया और कहा कि सरकार को इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। हवाई कंपनियां इस तरह का व्यवहार कर लोगों के साथ अत्याचार कर रही है और सरकार को इस अत्याचार से लोगों को बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने जब यह आरोप लगाए तो उस समय नागरिक उड्डयन मंत्री राम बाबू नायडू भी सदन में मौजूद थे। अध्यक्ष ने श्री शफी की बात को गंभीरता से लेते हुए मामले में हस्तक्षेप किया और श्री नायडू को हवाई सेवा देने वाली सभी कंपनियों को बुलाकर और उन्हें निर्देश देने को कहा कि वे लोगों के साथ न्याय करें और जो बातें सदस्य बोल रहे हैं उनसे संबंधित सवाल इन कंपनियों के अधिकारियों से पूछे।

अध्यक्ष द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्री को विदेशों में रहने वाले भारतीयों से ज्यादा किराया वसूले जाने संबंधी मसले पर संबंधित मंत्री को उचित कदम उठाने को कहने के लिए कांग्रेस सांसद ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि सभी सदस्यों को देश से बाहर रहने वाले भारतीयों के साथ होने वाली इस लूट को रोकने में मदद करनी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा