लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

धनखड़ ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
धनखड़ ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
एजेंसी    30 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली ... उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक 2024 में उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनकी जीत से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

श्री धनखड़ ने मनु भाकर की एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने की असाधारण उपलब्धि की भी सराहना की, जो किसी भारतीय द्वारा अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज तीसरे स्थान के लिये खेले गये मुकाबले में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोडी को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही मनु भाकर एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं सरबजोत सिंह ओपलंपिक में पदक जीतने वाले छठे भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। इससे पहले मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एकल स्पर्धा में कांस्य मेडल जीता था।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा