लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

केरल भूस्खलन: नड्डा और राहुल ने जताया दुख
केरल भूस्खलन: नड्डा और राहुल ने जताया दुख
एजेंसी    30 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली .... भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में कई लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है।

श्री नड्डा ने मंगलवार को एक्स पर कहा, “केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन से बहुत दुखी हूँ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूँ। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। केरल भाजपा अध्यक्ष और वायनाड से भाजपा उम्मीदवार के. सुरेंद्रन घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने भाजपा की सभी राज्य इकाई के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि पार्टी की राज्य इकाई के दिशानिर्देशों के अनुसार बचाव प्रयासों में सहायता तथा संकट में फंसे लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करें।”

वहीं श्री गांधी ने एक्स पर कहा, “मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए भीषण भूस्खलन से बहुत दुखी हूँ। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “ मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड के जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि बचाव अभियान जारी है। मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए आवश्यक किसी भी सहायता के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है। मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूँगा और उनसे वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूँगा। मैं सभी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) कार्यकर्ताओं से बचाव एवं राहत कार्यों में प्रशासन की सहायता करने का आग्रह करता हूँ।”

उल्लेखनीय है कि वायनाड जिले के मेप्पाडी के नजदीक पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों में मरने वाले की संख्या 40 से अधिक बतायी जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत