लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल पर टिप्पणी को लेकर बिफरे कांग्रेसी
अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल पर टिप्पणी को लेकर बिफरे कांग्रेसी
Daily News Network    31 Jul 2024       Email   

पयागपुर/बहराइच। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गाँधी के विरुद्ध अशोभनीय एवं अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता विनय सिंह के नेतृत्व में बहराइच-गोण्डा मार्ग पर बबया पुल के पास अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करके आक्रोश प्रर्दशन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि जो लोग राहुल गाँधी की जाति पूंछ रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि पंडित मोती लाल नेहरू, से लेकर सभी ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में न सिर्फ जेल में रहकर अपितु अपनी सर्वस्व प्रापर्टी को भारत सरकार को दान दे दिया था। जबकि अनुराग ठाकुर कुछ और वे किस मुँह से राहुल गाँधी के प्रति अपमान जनक टिपण्णी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूप बोलय तो बोलय चलनी का बोलय जिहिके बहत्तर छेद है। उन्होंने कहा कि यदि अनुराग ठाकुर ने समय रहते राहुल से मांफी मांगकर अपनी कथनी पर खेद न ब्यक्त किया तो संसद से उनकी सदस्यता खत्म कराने के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन करके संसद भवन का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर महादेव चौहान, अरविंद बौद्ध बडकऊ कोरी नंद कुमार रावत नसीम इदरीस इरफान सहित कई लोग शामिल रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर उनके विरोध में नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा और शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यालय के सामने मार्च निकाला। इसके बाद सभी ने भाजपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अन्य ने अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और