लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20 वर्ष की सजा
नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20 वर्ष की सजा
Daily News Network    31 Jul 2024       Email   

बहराइच।

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 80 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न अदा करने की स्थिति में सात माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। मामला बीते 22 अक्टूबर 2017 का है। थाना कैसरगंज के एक गांव निवासिनी महिला द्वारा गांव के गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह, गजेन्द्र सिंह व शक्ति सिंह के विरूद्ध अपनी नाबालिग बालिका को भगा ले जाने का मामला पंजीकृत कराया गया था। विवेचना उपरान्त मुकदमें में धारा 376डी व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए 14 अगस्त 2018 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मामला न्यायालय पास्को एक्ट दीपकांत मणि की अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने बचाव पक्ष व आरोपी पक्ष की बहस सुनने के बाद गुड्डू उर्फ संजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह, शक्ति सिंह उर्फ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह व गजेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासीगण सरैया बगिया रसूलाबाद कोतवाली कैसरगंज को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई है। वहीं एक अन्य अभियुक्त अरविन्द सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी उपरोक्त को एक वर्ष की सजा व पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी आसिफ उर्फ मोघे निवासी तकिया थाना जरवलरोड को न्यायालय एसएसजे चतुर्थ एनडीपीएस एक्ट की अदालत द्वारा दोषी मानते हुए आठ माह का कठोर कारावास व दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित