लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वायुसेना 6 अगस्त से बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति का आयोजन करेगी
वायुसेना 6 अगस्त से बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति का आयोजन करेगी
एजेंसी    31 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय वायु सेना पहली बार बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'तरंग शक्ति' आयोजित करने जा रही है जो सुलूर और जोधपुर में दो चरणों में होगा। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत में तेजी से बढ़ते स्वदेशी रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करना और आत्मनिर्भरता के प्रति भारत के संकल्प को वयक्त करना है। वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बुधवार कोयहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, " वायु सेना ने 51 मित्र देशों को निमंत्रण दिया था। दस देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है, जो अपने विमानों के साथ भाग लेंगे और 18 देश पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे। 

उन्होंने कहा, "इस अभ्यास का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपने मित्र देशों के साथ संबंध मजबूत करना है। हवाई संचालन की हमारी आपसी समझ को बढ़ाने के लिए जटिल मिशनों की योजना बनाई गई है। यह यथार्थवादी वातावरण के कई युद्ध परिदृश्यों के अभ्यास को भी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास एक-दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यास दो भागों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 6 से 14 अगस्त तक वायु सेना स्टेशन स्टेशन सुलूर में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में चार देशों - जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन की वायु सेना की अपने विमानों के साथ भागीदारी करेंगी।

उन्होंने कहा कि दूसरा चरण- एक से 14 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित किया जाएगा और इसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ग्रीस, सिंगापुर, यूएई और अमरीका अपने विमानों के साथ भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 18 देश ऐसे होंगे, जो अपने पर्यवेक्षक भेजेंगे। उन्होंने कहा, "हम इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना की विमानों के साथ-साथ एफ-18, सी 130 विमान, एफ-16 विमान जैसे विमान भी देखेंगे। उन्होंने कहा, पहले चरण में भारतीय नौसेना भी हिस्सा लेगी। उन्होंने ने कहा कि उड़ान में तेजस, प्रचंड, ध्रुव और रुद्र जैसे विमान और हेलिकॉप्टर सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन