लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

माहौल पक्ष में होने का विधानसभा चुनाव में मिलेगा फायदा: सोनिया
माहौल पक्ष में होने का विधानसभा चुनाव में मिलेगा फायदा: सोनिया
एजेंसी    31 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद से माहौल कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के पक्ष में है, इसलिए जिन राज्यों में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है, वहां इसका लाभ चुनाव में मिल सकता है। श्रीमती गांधी ने संसद भवन परिसर में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के बाहर और भीतर कांग्रेस अपने संदेश देने में पूरी तरह सफल हो रही है और प्रभावी तरीके से अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि जो नए सदस्य चुनकर आए हैं, उन्हें भी प्रभावित तरीके से हर जगह पार्टी का संदेश पहुंचाना है और कांग्रेस को मिलकर सबको मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह तब ही संभव हो सकता है, जब हम मजबूती से संसद तथा संसद के बाहर अपनी आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर किसानों और विशेषकर युवाओं की ज्वलंत मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि बजट में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवंटन से न्याय नहीं किया जा रहा है। सरकार बजट को लेकर बहुत कुछ कह रही है, लेकिन सच यह है कि बजट को लेकर व्यापक निराशा है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और देश का आम नागरिक सरकार पर भरोसा नहीं कर रहा है, जबकि पूरा सरकारी तंत्र देश की जनता को भरमाने में लगा हुआ। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद थी कि मोदी सरकार लोकसभा चुनावों में सीट कम होने से सबक लेगी, लेकिन वह अब भी समुदायों को विभाजित करने और भय तथा शत्रुता का माहौल फैलाने की अपनी नीति पर कायम हैं। अच्छा यह हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने सही समय पर हस्तक्षेप किया, लेकिन यह अस्थायी राहत है। नौकरशाही को आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति देने के लिए नियमों को बदल दिया गया है। आरएसएस खुद को एक सांस्कृतिक संगठन कहता है लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि यह भाजपा का राजनीतिक और वैचारिक आधार है। कांग्रेस नेता ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। देश को आगे ले जाने की बजाय पूरी शिक्षा व्यवस्था को दोषपूर्ण बताया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं से लाखों युवाओं का विश्वास टूट गया है और उनका भविष्य अंधेरे में जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप