लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
एजेंसी    31 Jul 2024       Email   

पेरिस।  भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक खेलों में राउंड ऑफ 16 के 75 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में नॉर्वे की सुनिवा होफस्टाड को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। लवलीना ने शानदार शुरुआत करते पहला राउंड अपने नाम किया था। लवलीना को शुरुआती राउंड में सभी जजों ने उन्हें 10-10 अंक दिए, वहीं सुनिवा को नौ-नौ अंक मिले। इस तरह लवलीना ने सर्वसम्मति से यह राउंड अपने नाम किया।

दूसरे दौर में भी लवलीना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सर्वसम्मति से जीत दर्ज की। लवलीना ने इस दौर में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर सटीक हमले किए तथा तीसरे दौर में भी भारतीय मुक्केबाज ने अपनी लय बरकरार बनाए रखी और जीत हासिल की।

भारतीय मुक्केबाज ने अपने अनुभव का बखूबी फायदा उठाते हुए रक्षात्मक मजबूती के साथ तीसरे राउंड में अपने आक्रामक खेले का मुजाहिरा किया। लवलीना ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर कई सटीक पंच लगाकर जजों को प्रभावित किया, जिससे उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई। लवलीना एकमात्र वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज के रूप में पेरिस 2024 में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। क्वार्टरफाइनल में लवलीना का मुकाबला चीन की ली कियान से होगा।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत