लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सरकार प्राकृतिक चिकित्सा का करेगी समग्र विकास : प्रतापराव जाधव
सरकार प्राकृतिक चिकित्सा का करेगी समग्र विकास : प्रतापराव जाधव
एजेंसी    01 Aug 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के समग्र विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। श्री जाधव ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सम्मान में आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग- प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का समग्र विकास और प्रचार- प्रसार के लिए आयुष मंत्रालय की सभी योजनाए और कार्यक्रमों को को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर लगातार संबंधित पक्षों और विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श करती है और प्राप्त सुझावों तथा परामर्श को लागू किया जा रहा है। अभिनंदन समारोह का आयोजन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन और सूर्या फाउण्डेशन ने किया। श्री जाधव ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों के पंजीकरण का प्रयास किया जा रहा है और अ्रन्य महत्वपूर्ण सुझावों पर भी काम किया जा रहा है। समारोह में 200 से अधिक योग प्राकृतिक चिकित्सा जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा लोकसभा में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट एवं बुलंदशहर के सांसद भी उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी