लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फिल्म खेल खेल में के जरिये फिल्मों में वापसी करेंगे फरदीन खान
फिल्म खेल खेल में के जरिये फिल्मों में वापसी करेंगे फरदीन खान
एजेंसी    04 Aug 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान फिल्म खेल खेल में के जरिये फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। फरदीन खान ने 14 साल बाद संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी से वापसी की थी।फरदीन की अब फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज होने जा रही है।फरदीन खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं आप सभी के साथ 'खेल खेल में' का ट्रेलर शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हूं! ये पल मेरे लिए बहुत ही इमोशनल है क्योंकि ये 14 सालों में मेरी पहली थियेट्रिकल रिलीज है। बड़े पर्दे पर वापसी करना पुरानी यादों, उत्साह और कृतज्ञता से भरा एक सफर रहा है।
मुदस्सर अजीज (एमए) के साथ इस फिल्म पर काम करना अलग एक्सपीरियंस रहा है। 'दूल्हा मिल गया' फिल्म की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं, जो किस्मत से मेरी आखिरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भी थी। एमए के विजन और डेडिकेशन ने इस प्रोजेक्ट को हम सभी के लिए खास बना दिया है। और मैं इसका हिस्सा बनकर खासतौर से भाग्यशाली महसूस करता हूं।

फरदीन ने लिखा, फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को, जिनके टैलेंट और जुनून ने इस कहानी को सबसे खूबसूरत तरीके से जीवंत किया है। आप में से हर एक ने फिल्म में एक अलग ही तरह का फील जोड़ी है, जिससे साथ काम करना और भी खुशी की बात हो गई। मैं फिल्म मेकिंग के दौरान मुझे दिखाए गए गर्मजोशी, प्यार और सम्मान के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। आपने मुझे इतने लंबे समय से थियेटर से दूर रहने के बाद भी इतना वेलकमिंग महसूस कराया. धन्यवाद।मेरे परिवार, दोस्तों और फैंस को- सालों से आपका अटूट सपोर्ट मेरी ताकत रहा है। आपके प्यार और प्रेज के बिना ये वापसी संभव नहीं होती। मुझे उम्मीद है कि खेल खेल में आपको पसंद आएगी और आपके दिलों में भी उतनी ही खुशी लाएगी जितनी हमारे दिलों में है। इस सफर में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर