लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हसन महमूद ने पाकिस्तान को संकट में डाला
हसन महमूद ने पाकिस्तान को संकट में डाला
एजेंसी    01 Sep 2024       Email   

रावलपिंडी।  लिटन कुमार दास (138) शतकीय और मेहदी हसन मिराज की (78) रनों अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर बंगलादेश ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी के आधार 12 रन से पिछड़ने के बाद हसन महमूद की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की दूसरी पारी में नौ के स्कोर पर दो विकेट चटकाकर उसे संकट में डाल दिया है। रविवार को टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाज खुर्रम शहजाद की घातक गेंदबाजी (90 रन पर छह विकेट) के बदौलत बंगलादेश टीम के सात खिलाड़ी दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। मात्र चार खिलाड़ी दहाई संख्या के स्कोर में पहुंचे जिसमें शतकवीर लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने (78) एवं हसन महमूद नाबाद (13) और शादमन इस्लाम 10 रन शामिल है। बंगलादेश को 11 अतिरिक्त रन मिले है। बंगलादेश की पारी 78.4 ओवर में 162 के स्कोर पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने छह विकेट तथा मीर हमजा एवं आगा सलमान ने दो दो विकेट लिए। पाकिस्तान की 12 रनों की छोटी बढ़त के बाद दूसरी पारी में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई और 3.4 ओवर में मात्र नौ रन पर दो विकेट गवां दिए। खेल समाप्ति के समय सईम अयूब छह पर नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक को हसन महमूद ने लिटन दास के हाथों के सात रन के स्कोर पर कैच आउट कराकर बंगलादेश को पहली सफलता दिलाई। दो रन बाद ही महमूद ने खुर्रम शहजाद को बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरा झटका देकर संकट में डाल दिया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 274 का स्कोर बनाया था।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर