लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मलेशियाई कोच ने दी एडवांस कराटे की ट्रेनिंग
मलेशियाई कोच ने दी एडवांस कराटे की ट्रेनिंग
एजेंसी    07 Sep 2024       Email   

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों को एडवांस तकनीक, खेलने की रणनीति व काम्बिनेशन के साथ विशेष बारीकियों की ट्रेनिंग विशेष प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शनिवार को दी गई।महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मोतीनगर, लखनऊ कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में में दो दिवसीय शिविर की शुरुआत शनिवार को हो गई। इस दौरान मलेशिया से आई अंतर्राष्ट्रीय कोच सेंसेई उमा ने खिलाड़ियों को सुबह व शाम के सत्र में कड़ा अभ्यास कराया।

उमा ने कहा कि यूपी के खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है लेकिन तकनीक के साथ उनमे फिटनेस के लेवल पर सुधार जरुरी है। इस कैंप में वह खिलाड़ियों को खेलने की रणनीति, एडवांस काम्बिनेशन, टेक डाउन तकनीक व कुमिते काम्बिनेशन की ट्रेनिंग दे रही है। इससे उन्हें आने वाले टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन में काफी सहायता मिलेगी।

कराटे एसोसिएशन ऑफ़ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि हम निकट भविष्य में भी दिग्गज प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बुलवाएंगे ताकि यूपी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार कर सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके है जिनमें कई राष्ट्रीय पदक विजेता व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी है।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर