लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर अभिषेक बच्चन की शुरुआती सामुदायिक सेवा की प्रतिबद्धता की सराहना की
अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर अभिषेक बच्चन की शुरुआती सामुदायिक सेवा की प्रतिबद्धता की सराहना की
एजेंसी    18 Sep 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित क्विज शो, कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में अपने पुत्र अभिषेक बच्चन की शुरुआती सामुदायिक सेवा की प्रतिबद्धता की सराहना की है। इस शुक्रवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित क्विज शो, कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में बॉलीवुड के आइकन अमिताभ बच्चन की मेजबानी में संगीत जगत के दिग्गज श्रेया घोषाल और सोनू निगम नजर आएंगे। इन मशहूर हस्तियों ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है और इस शो में वे स्मित फाउंडेशन के लिए खेलते नजर आएंगे, जो एक एनजीओ है जो बुजुर्गों को आश्रय और देखभाल प्रदान करता है।

एक दिलचस्प बातचीत के दौरान, श्रेया और सोनू स्मित फाउंडेशन के नेक कामों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और अपने द्वारा जीती गई इनामी राशि को इस एनजीओ को दान करने के अपने फैसले के बारे में बताएंगे। होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इस अवसर पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की सामुदायिक सेवा के प्रति शुरुआती प्रतिबद्धता पर विचार व्यक्त किया। अमिताभ ने गर्व से कहा,अभिषेक ने एक विदेशी स्कूल में पढ़ाई की थी, जहाँ पारंपरिक सजा देने की बजाय, छात्रों को सामुदायिक सेवा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। मुझे याद है कि उसने एक बार पूरा दिन वृद्धाश्रम में बिताया था, जो उसकी जिम्मेदारी और सहानुभूति की भावना को आकार देने में अहम साबित हुआ।

एपिसोड में एक भावुक क्षण भी दिखाया जाएगा जब अमिताभ स्मित फाउंडेशन की मालिक, योजना को भावपूर्ण खड़े होकर सलामी देंगे। उन्होंने एनजीओ के सदस्यों से जोश से भरे शब्द कहे, “आज के दिन यह मंच भी आप ही का घर है,” जिससे यह महसूस हुआ कि यह मंच उन सभी के लिए एक सहारा और परिवार जैसा स्थान है। कौन बनेगा करोड़पति 16 में इस शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर