लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हिंदी भाषा में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनीं
हिंदी भाषा में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'स्त्री 2'
एजेंसी    18 Sep 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म 'स्त्री 2' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के हिंदी भाषा में लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सिनेमाई इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म 'जवान' ने हिंदी भाषा में 582.31 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'स्त्री 2' ने जवान के रिकार्ड को तोड़ दिया है और 586 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' की प्रोक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की पुष्टि की है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'भारतीय बॉक्स ऑफिस की नंबर 1 हिंदी फिल्म, वो स्त्री है आखिर उसने कर दिखाया, हिन्दुस्तान की सबसे बेहतरीन और नंबर 1 हिंदी फिल्म। ये इतिहास को हमारे साथ रचने के लिए सभी फैंस का धन्यवाद, 'स्त्री 2' अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। थिएटर आइये कुछ और नये रिकार्ड्स बनाते हैं।'

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'स्त्री2' ने इतिहास रच दिया... अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई... 'जवान' (हिंदी वर्शन) का लाइफ़टाइम बिज़नेस पार कर लिया। अगला पड़ाव: 600 करोड़ रुपये के क्लब का उद्घाटन। सप्ताह 5 शुक्रवार 3.60 करोड़, शनिवार 5.55 करोड़, रविवार 6.85 करोड़, सोमवार 3.17 करोड़, मंगलवार 2.65 करोड़। कुल: 586 करोड़ रुपये।

गौरतलब है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2', का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन