लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एकता की भावना ने हमें फाइनल जीतने में मदद की: हरमनप्रीत सिंह
एकता की भावना ने हमें फाइनल जीतने में मदद की: हरमनप्रीत सिंह
एजेंसी    18 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि एकता की भावना के कारण हमने मंगलवार को हुलुनबुइर में हुए फाइनल मुकाबले में चीन को मात देकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। हरमनप्रीत ने कहा, “फाइनल वास्तव में बहुत रोमांचक था, पूरे खेल में चीनी खिलाड़ी हम पर हावी होने का प्रयास कर रहे थे और हमें गोल करने का मौका बनाना वास्तव में मुश्किल हो रहा था, लेकिन पिछले एक साल में टीम ने एक-दूसरे पर बहुत भरोसा कायम किया है। पिछले वर्ष चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक, हांग्जो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक 2024 से कांस्य पदक ने टीम के भीतर एक गहरी मित्रता की भावना पैदा की है। हम एक-दूसरे के लिए मरने को तैयार हैं। यह एकता की भावना ही थी जो हमें आश्वस्त करती थी कि हम मिलकर खेलते हुए जीतने का कोई रास्ता खोज लेंगे।”

उन्होंने कहा, “हमें अपना खिताब बरकरार रखने पर गर्व है, लेकिन अभी काम बंद नहीं हुआ है। हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है, हमें अपनी टीम में भी गहराई लाने की जरूरत है। टीम थोड़े समय के ब्रेक के बाद वापस शिविर में लौटेगी और अपने समर्थकों को फिर से गौरवान्वित करने के लिए फिर से टूर्नामेंटों की तैयारी शुरू करेगी।”

टीम के उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने कहा, “ग्रुप स्तर के सभी टीमों के खिलाफ खेलना कठिन था। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद हमारी पीठ पर तमगा लगा था, हम ही वह टीम थी जिसे हराना था। लेकिन टीम के हर एक खिलाड़ी ने दिखाया कि हम अपने विरोधियों से आगे निकल गए हैं। युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, कृष्ण और सूरज ने बारी-बारी से हमें मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला, डिफेंडर भरोसेमंद रहे और मिडफील्डर और फॉरवर्ड ने मैदान पर धमाल मचाया। कुल मिलाकर, यह बहुत मजेदार था।”






Comments

अन्य खबरें

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।